महिला मंच द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस
देवघर: आज मिथिला महिला मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस मनाया गया। जिसमें राजेश कुमार झा को पान सुपारी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही उन्होंने सभी को उपहार देकर मंच को ब्राह्मण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंच की अध्यक्ष डॉ रूपा श्रीं ने कहा कि यह त्योहार भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का सम्मान करता है, जिन्हें ब्राह्मण समुदाय के संस्थापक के रूप में पूजा जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम का जन्म पृथ्वी पर अन्याय को मिटाने और धर्म (न्याय) को पुनर्स्थापित करने के लिए हुआ था।
ब्राह्मण दिवस पर भक्त भगवान परशुराम की पूजा और आराधना करते हैं। वे अक्सर परशुराम मंदिरों में जाते हैं, पूजा करते हैं और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इस त्योहार का महत्व ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास के लिए भगवान परशुराम की दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने में निहित है।इस मौके पर मंच की गुड्डी झा, निरुपमा झा, मीनू चौधरी, कविता तिवारी, पूनम झा, सरस्वती झा, कोमल झा, रूपा श्री इत्यादि उपस्थित थे।