अति रुद्र महायज्ञ को सफल बनाने हेतु बैठक का आयोजन
देवघर: देवी संपत मंडल देवघर के तत्वाधान में दिनांक 21.06.2025 संध्या 7:30 बजे से श्री श्याम कीर्तन मंडल के सभागार में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक हरिहरानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ को सफल बनाने और उसके सफल संचालन हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रेम सिंघानिया ने की। मौके पर बैठक में विश्वनाथ मोदी, शिव सर्राफ, राजेश सतनालीवाला, विनोद सुल्तानिया, अजय संतोषी, गिरधारी वल्लभ झा, अनिल झुनझुनवाला, मुरारी सर्राफ, अर्पित मोदी, सुनील अग्रवाल, बजरंग सुल्तानिया,अनिल शर्मा, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।

