देवघर (शहर परिक्रमा)

संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2025: अध्यक्ष और सचिव निर्विरोध निर्वाचित, 17 उम्मीदवारों के बीच 13 कार्यकारिणी के लिए मुकाबला

संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर (SPCCI) के चुनावों को लेकर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 जून तक कुल तीन प्रत्याशियों संजय मालवीय, प्रिंस सिंघल एवं उमेश राजपाल ने अपने नामांकन स्वेच्छा से वापस ले लिए हैं, इस प्रकार अब कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
   निर्वाचन समिति के अध्यक्ष बिभूति ठाकुर ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन गोपाल कृष्ण शर्मा का प्राप्त हुआ था, अतः उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है।
   इसी प्रकार महासचिव पद के लिए भी एकमात्र नामांकन प्राप्त होने के कारण निरंजन कुमार सिंह को निर्विरोध महासचिव घोषित किया गया है।
   वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 13 कार्यकारिणी सदस्यो के लिए चुनाव 29 जून 2025 को होगा।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अंतिम रूप से उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं :

1. कृष्ण कुमार बर्नवाल
2. कनिष्क कश्यप
3. विकास बर्नवाल
4. देवेंद्र कुमार
5. जितेश राजपाल
6. नितेश बथवाल
7. ध्रुव केजरीवाल
8. पीयूष जायसवाल
9. विवेक अग्रवाल
10. निर्मल कुमार
11. पंकज कुमार सुल्तानिया
12. पंकज कुमार भालोटिया
13. ऋषिराज कुमार सिंह
14. सर्वेश कुमार मोदी
15. लक्ष्मण भाई पटेल
16. संजय कुमार बंका (गुड्डू बंका)
17. आलोक