मारवाड़ी युवा मंच एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन
देवघर: मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का आज जैन मंदिर रोड स्थित युवा मंच के शाखा कार्यालय परिसर में सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन शाखा के पूर्व अध्यक्ष हरिश तोलासरिया द्वारा किया गया। इस शिविर में कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन रक्तदाताओं में से 8 रक्तदाताओं ने प्रथम बार रक्तदान किया है। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य: रक्त की कमी को पूरा करना और मरीजों की मदद करना था।

इस शिविर के सफल आयोजन पर मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया ने कहा कि हमें खुशी है कि रक्तदान शिविर सफल रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हम सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस नेक काम में अपना योगदान दिया और उम्मीद करते हैं कि आगे भी सभी से निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहेगा। तत्पश्चात उन्होंने शिविर के सफल संचालन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन श्री जितेश राजपाल एवं उप चेयरमैन श्री पियूष जैसवाल का भी आभार व्यक्त किया।
इस शिविर में अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया, सचिव अमरदीप शर्मा, रक्तदान प्रभारी अंशु बंका, हरीश तोलासरिया, आलोक अग्रवाल, अनुज धानुका, साकेत छावछरिया, आयुष जगनानी, केशव चोखानी, मुकेश अग्रवाल,अर्पित मोदी, प्रत्युष सुल्तानिया, ऋषभ केड़िया, आशीष शर्राफ, विवेक अग्रवाल, अनुपम बाजला, सत्यम बाजला एवं पंकज सुल्तानिया मौजूद रहे।
रक्तदान करने वालों की सूची:-
ध्रुव केजरीवाल, ऋषभ केडिया, सत्यम बाजला, प्रत्यूष सुल्तानिया, आशीष गुटगुटिया, साकेत छावछरिया, विवेक शर्मा, उत्तम कुमार शाह, राहुल रामूका, उत्तम कुमार, ओमकार नाथ मिश्रा, रजनीश सिन्हा, अनुज धानुका, अमित शाह, अरविंद कोठारी, आयुष जगनानी, प्रशांत महेश्वरी, श्वेता महेश्वरी, महेश राउत, दीपक कुमार बजाज, गौतम शर्मा, अमित कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार राउत, दीपक सर्राफ़, विक्की शर्मा, विवेक खेतान, विमल अग्रवाल, अमरदीप शर्मा इत्यादि।

