देवघर (शहर परिक्रमा)

बर्नवाल वैश्य महासभा एवं राष्ट्रीय बर्नवाल महिला संघ के आम सभा एवं शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

दिनांक 22.6.2025 को श्री भारत वर्षीय बर्नवाल वैश्य महासभा एवं राष्ट्रीय बर्नवाल महिला संघ का आम सभा एवं शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन बरनवाल सेवा सदन देवघर मे किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण बर्नवाल ने की।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे संरक्षक शिव कुमार बर्नवाल, सामघृषिका ललिता बर्नवाल, महामंत्री प्रदीप बर्नवाल, मुकुंद बर्नवाल, डॉ विजय प्रकाश बर्नवाल, डॉ विजय बर्नवाल, ज्योति प्रकाश, ओंकार नाथ बर्नवाल, अशोक बर्नवाल, नंदलाल बर्नवाल, ईश्वर चंद बर्नवाल आदि मौजद थे। इसके बाद राष्ट्रीय बर्नवाल महिला समिति के नर्व निर्वाचित पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम बर्नवाल, महामंत्री सुषमा कौशिक, उपाध्यक्ष कोमल बर्नवाल, मीनाक्षी बर्नवाल, किरण देवी एवं मंत्री के रूप मे मंजू बर्नवाल (देवघर), शोभिका बर्नवाल (वाराणसी), कोषाध्यक्ष अंजू बर्नवाल सहित कार्य समिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित साध्याश को राष्ट्रीय संरक्षिका ललिता लाल बर्नवाल (कोलकत्ता) द्वारा शपथ दिलाया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा 5 प्रतिभाशाली बच्चे यथा मास्टर ऐश्वर्या राज (देवघर), आकर्षण कुमार (आसनसोल), अदिति बर्नवाल (पुणे), भव्या नवकुंज एवं रतन कुमार को गौरव सम्मान से सम्मान समानित किया गया।
इस दौरन बरन कन्या न्यास पटना के अध्यक्ष सुनील कुमार गुड्डू, महासचिव अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश कांत एवं उनके टीम के द्वारा 8 निहायती ग़रीब महिला को सिलाई मशीन एवं 1 जरूरतमंद दिव्यांग कन्या को उसके विवाह संपन्न करवाने हेतु 51000/- रुपया सहयोग किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन शुधांशु शेखर बर्नवाल के द्वारा, धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार बर्नवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन बनाने मे वरीय सह संयोजक रवीन्द्र कुमार बर्नवाल, भीम प्रसाद बर्नवाल, दीनबंधु बर्नवाल, सर्वोतम बर्नवाल, सत्येंद्र बर्नवाल, राजन शशि, पंकज बर्नवाल, आदित्य बर्नवाल, शिवोत्तर बर्नवाल, दिलीप बर्नवाल, नीरज बर्नवाल, रेखा बर्नवाल, सरिता बर्नवाल, नीतू बर्नवाल, संगीता बर्नवाल, इंदु बर्नवाल, रितु रत्नम, मीना शरण, बबली बर्नवाल, प्रियम भारती, प्रेमलता बर्नवाल, प्रीति रानी , रेणु बर्नवाल, पूनम बर्नवाल सहित अन्य का सहयोग रहा।