देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर नगर निगम क्षेत्र में “वूमेन फॉर ट्री” अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ

देवघर: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत “वूमेन फॉर ट्री” “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ आज मोहनपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), रामपुर परिसर में नगर आयुक्त महोदय के द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

इस पर्यावरणीय पहल के तहत पूरे देवघर नगर निगम क्षेत्र में 7 स्थानों को वृक्षारोपण हेतु चिन्हित किया गया है। अभियान के द्वितीय चरण में 5 जून से 31 अगस्त 2025 तक इन चयनित स्थलों पर कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इन पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी गई है, जो आगामी तीन वर्षों तक इन पेड़ों की देखभाल करेंगी। इसमें पौधों को पानी देना, खाद डालना, तथा समय-समय पर निगरानी करना शामिल है। प्रत्येक स्थल पर एक स्वयं सहायता समूह को यह कार्य सौंपा गया है, जिससे सात स्थलों पर सात समूह कार्यरत रहेंगे।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, टाउन प्लानर, लेखा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, गार्डन अधीक्षक, सामुदायिक संगठनकर्ता एवं JUIDCO के प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।