देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ की हुई बैठक, राज्यस्तरीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का होगा आयोजन
देवघर: नेताजी इनडोर स्टेडियम में देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ की बैठक की गई इसमें जिला संघ का पुनर्गठन किया गया सर्वसम्मिति से अजय खवाड़े को अध्यक्ष के लिए नामित किया। सभी ने ध्वनिमत से सहमति प्रदान की वही सचिव विप्लव विश्वास को पुनः मौका दिया गया और कोषाध्यक्ष मोहम्मद कलीम अंसारी को चुना गया । बैठक में ऑब्जर्वर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के उपाध्यक्ष आशीष झा मौजूद थे
जानकारी हो कि देवघर में 29 जून को राज्यस्तरीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप होने जा रहा है उसकी तैयारी पर चर्चाएं हुई। इसमें कुल 150 खिलाड़ी और 10 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। अध्यक्ष अजय खवाड़े ने कहा की एक दिवसीय चैंपियनशिप का आगाज शानदार होगा और खिलाड़ी देवघर से सुखद अनुभव लेकर जाएंगे। वही सचिव विप्लव विश्वास ने कहा की चैंपियनशिप सुचारू रूप से आयोजन हो इसके लिए जल्द ही सब कमिटी बनाई जाएगी। कार्यकारणी सदस्य व प्लानिंग कमीशन चेयरमैन आशीष झा ने सभी सदस्यों से कहा की टैलेंट को मैदान तक लेकर आए, चूकि सचिव ही खुद एक अच्छा कोच है इनके कई खिलाड़ी है जो राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे है।
संघ के पदाधिकारी इस प्रकार है–
अध्यक्ष: अजय खवाड़े
उपाध्यक्ष: सचिव्रता पाणिगिरी
उपाध्यक्ष: किशन कुमार और विक्रम चौधरी
सचिव: विप्लव विश्वास
संयुक्त सचिव: मोहित कुमार, गौतम कुमार एवं फूलकुमारी
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद कलीम अंसारी
कार्यकारणी सदस्य:
आशीष झा
ज्ञान शाही
सुमन राणा
शुभम
सूरज केशरी
करण कुमार
रोहित
संजय