देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी कास्टर टाउन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन


देवघर: स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन,देवघर में दिनांक 21/06/2025 को 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। प्रातः कालीन सभा में खेल शिक्षिका सूचिव्रता पाणिग्राही एवं विज्ञान की शिक्षिका सारिका कुमारी के द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों को ” ऊँ ” के उच्चारण के साथ योगाभ्यास, कपालभाति,भस्त्रिका,अनुलोम विलोम प्राणायाम,हलासन,वज्रासन, शीर्षासन,धनुरासन और भूजंगासन आदि का अभ्यास करवाया गया।
विद्यालय के छात्र संजीवनी सतपथी, साक्षी कुमारी, आकृति कुमारी, अभिनव सिंह, अनूप कुमार एवं अभीप्सा सिंह ने भी विभिन्न आसनों को सुंदरतम तरीके से बच्चों के बीच प्रस्तुत किया। शारीरिक शिक्षिका सूचीव्रता पाणिग्राही ने कहा कि योग व्यायाम की इस पद्धति से शरीर और मस्तिष्क की एकाग्रता तथा पवित्रता सदैव स्थिर रहती है।

विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएंँ देते हुए कहा कि योग व्यक्तिगत शुद्धि में वृद्धि करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ और मन से नकारात्मक विचार को दूर कर सजगता,ध्यान व एकाग्रता में मदद करता है।योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है।योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग,मस्‍तिष्‍क को ही ताकत पहुंँचाता है बल्कि हमारी आत्‍मा को भी शुद्ध करता है। वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ” एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग ” को ध्यान में रखते हुए बच्चों से आग्रह किया कि आप सभी प्रतिदिन योग के लिए अवश्य समय निकालें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।