दीनबंधु उच्च विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
देवघर: आज दिनांक 21 जून शनिवार को सुबह 10 बजे दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।इस शुभ अवसर पर स्थानीय ब्रह्माकुमारीज देवघर सेवा केन्द्र, आनन्द भवन के संचालिका रीता बहन, उनके सहयोगी शिल्पी बहन, सत्य नारायण भाई , सुनील भाई के अलावे दीनबंधु उच्च विद्यालय प्रबन्ध समिति, देवघर के अध्यक्ष डॉ एन सी गांधी, दीनबंधु मध्य विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव निर्झर चक्रबर्ती, दीनबंधु ट्रस्ट समिति के सचिव शरदिंदु कुंडू, सदस्य प्रसून वसु , प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार, शिक्षक सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, उदय कुमार मंडल, शिक्षक शिक्षिकाओं में मनीषा घोष, सुदीप्ता चक्रबर्ती, शिक्षकेतर कर्मचारी विकास कुमार दास,राजू कुमार तथा विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सत्य नारायण भाई ने कहा योग कहां और कैसे करें ? खुली एवं ताजी हवा में योगासन करना सबसे अच्छा माना जाता है।अगर ऐसा न हो, तो किसी भी खाली जगह पर आसन किए जा सकते हैं।आसन सुबह के समय करना ही सबसे अच्छा माना जाता है। शिल्पी बहन ने आसन करने की बिधि के बारे में बताएं। बच्चों ने संकल्प लिया कि सकारात्मक सोच अपनाकर जीवन के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। सुनील भाई ने कहा कि प्रतिदिन नियमित रूप से योगासन कर निरोगी काया बने। रीता बहन ने कहा कोई भी परिस्थिति में अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना योग का धर्म है। मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

