भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 09.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने नगर निगम कार्यालय स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज धरती आबा भगवान भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि बहुत खास है। आगे उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, साहस और समाज के लिए संघर्ष भावी पीढ़ियों के लिए सदैव पथप्रदर्शक है। प्रेरणा से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हम सभी को आगे बढ़ने और सीखने की आवश्यकता हैं।