भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय ने किया बीमा राशि का वितरण
भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी बीमा योजनाओं के अंतर्गत कुल ₹30 लाख की सहायता राशि मृतक खाताधारकों के परिजनों को प्रदान की गई। इस वितरण कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत ₹10लाख एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत ₹20 लाख की बीमा राशि लाभार्थियों को प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक विवेक चंद्र जयसवाल, उप महाप्रबंधक अभिजीत पांगरेकर, उप महाप्रबंधक सत्यनारायण राव सोमैयाजुला एवं क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा ने लाभार्थियों को चेक सौंपे।
लाभार्थियों की सूची इस प्रकार है –
1. श्रीमती गुलफान बीवी, पत्नी स्व. जलालुद्दीन अंसारी – ₹22,00,000
2. श्री जयप्रकाश नोनिया, पति स्व. बिंदु देवी – ₹2,00,000
3. श्री दीनदयाल तूरी, पुत्र स्व. रामलाल तुरी – ₹2,00,000
4. श्री वासुदेव नापित, पति स्व. मोरनी देवी – ₹2,00,000
5. श्री भिखो महतो, पति स्व. कलावती देवी – ₹2,00,000
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना जैसे योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग को मामूली प्रीमियम पर व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे समय रहते इन योजनाओं में पंजीकरण कराएं ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं एवं ग्राहक सेवा केंद्रों में इन योजनाओं का लाभ लेना बहुत आसान है।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक शक्ति शेखर मिश्रा, ब्रजेश सहाय, निलय कांत मिश्रा, प्रबंधक राहुल रंजन, संतोष कुमार एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय देवघर के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

