देवघर (शहर परिक्रमा)

संत कोलंबस स्कूल में योग कार्यशाला का आयोजन


देवघर: आज दिनांक 21 जून, 2025 को संत कोलंबस स्कूल परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य सामूहिक योग कार्यशाला का आयोजन भारत विकास परिषद, बैद्यनाथधाम शाखा, देवघर द्वारा किया गया।

योग आचार्य चेतन जी ने बड़े रोचक ढंग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को योग के विभिन्न आसनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया एवं उनके महत्व और लाभों से अवगत कराया।

मौके पर भारत विकास परिषद, बैद्यनाथ धाम शाखा, देवघर के शाखाध्यक्ष प्रो. राखी रानी, पूर्व प्रांतीय अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार झा, सचिव डॉ. शंभूनाथ मिश्रा, वरीय सदस्य श्री रामेश्वर मोदी, प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार, वित्त सचिव चंचल कोठारी, विपेन्द्र झा, सेवानिवृत अपर लोक अभियोजक दिनेश कुमार, प्रभात चरण मिश्र आदि ने भी बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ योग किए।

इस आयोजन को सफल बनाने में एकेडमिक प्रभारी अशोक कुमार सिंह सह समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही। कुल मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का थीम – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” जो यह प्रतिध्वनित करता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रह स्वास्थ्य अविभाज्य रूप से जुड़े हैं; को परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर फलीभूत किया।