देवघर (शहर परिक्रमा)

हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष संतोषी ने दिखाया बेंच प्रेस में अपना जलवा


देवघर जिला के नंदन पहाड़ शिल्पग्राम सभागार में एम एस फिटनेस के द्वारा आयोजित बैद्यनाथधाम क्लासिक झारखंड राज्य पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट प्रतियोगिता 2025 में आयुष संतोषी ने सब जूनियर केटेगरी के 74 किलोग्राम के बेंच प्रेस में पूरे 15 प्रतिभागी में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिला ही नहीं राज्य का नाम रोशन किया।

जानकारी हो कि आयुष संतोषी अपने खेल का अभ्यास अपने कोच राजेश रंजन एवं स्मार्ट जीम में संजय सिंह के साथ महावीर अखाड़ा में निरंतर रूप से करते आ रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 3 राज्यों से बिहार बंगाल झारखंड के करीब 100 बॉडीबिल्डर ने भाग लिया
जिसमें आयुष संतोषी को बेस्ट लिफ्टर का खिताब दिया गया।
आयोजन समिति के मोनू सिंह, बतौर मुख्य अतिथि जीतू तांती, सोनू कुमार, राजेन्द्र पाटिल, आर एस पांडा उपस्थित रहे।