देवघर के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 24.06.2025 को देवघर, सारवां, देवीपुर, मधुपुर, मोहनपुर, पालोजोरी, सोनारायठाड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साथ ही आज आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों से अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता अनुरूप ग्रामीण योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसके अलावा शिविर के माध्यम से वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री मैंय्या सम्मान योजना, विभिन्न प्रमाणपत्र, केसीसी, राशन कार्ड, मनरेगा, आधारकार्ड एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच बीपी, शुगर एवं सिकल सेल जांच किया गया ।

