देवघर (शहर परिक्रमा)

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा का धरना प्रदर्शन

देवघर: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देवघर प्रखंड में देवघर नगर, जसीडीह नगर, देवघर प्रखंड एवं मानिकपुर सिमरा मंडल के अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, ईश्वर राय, संजय राय, विष्णु रावत के नेतृत्व में एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम देवघर अनुमंडल कार्यालय में हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा जिस प्रकार झारखंड की जनता ने विश्वास कर हेमंत सोरेन को कुर्सी पर बिठाया और जो जो वादे कर कर यह सत्ता में आई, एक भी वादा पूरा नहीं किया।
हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली पानी की व्यवस्था, अवैध बालू पत्थर कोयला की लूट और बेरोजगारी जिस प्रकार झारखंड में चरम सीमा पर है, भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है। मैं इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से विभागीय पदाधिकारी को खुले मंच से बता देना चाहता हूं कि जनता का काम ईमानदारी पूर्वक कीजिए, जनता को ज्यादा परेशान मत कीजिए जनता का काम नहीं करने पर हम आप सभी पदाधिकारी के विभाग की ईट से ईट बजा देने का काम करेंगे।
विरोध प्रदर्शन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को मेमोरंडम दिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नवल राय, चंद्रशेखर खवाड़े, सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह, निरंजन देव, धनंजय खवाड़े, संजय राय, ईश्वर राय, विष्णु रावत, विपिन देव, अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, मिथिलेश माधव, निर्मल मिश्रा, मनोज भार्गव, अजीत सिंह, ओंकार दास, प्रेम शंकर राय, ललन दुबे, अमरजीत दुबे, प्रमोद राय, उचित राय, अलका सोनी, संध्या कुमारी, रामदेव दास सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।