धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज दिनांक 24.6.25 को कोंक्रीबाँक पंचायत के कोंकरी बाक ग्राम में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसीडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिश्वनाथ चौधरी के आदेशा अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

इस शिविर में ग्रामीणों को सिकल सेल जांच, बीपी, सुगर, टीबी एवं मलेरिया जांच किया गया। साथ ही आवश्यकता अनुसार दवा भी दिया गया।
इस शिविर में एमपीडब्लू रामाकांत मेहरा, cho सुमंती एक्का, एएनएम तरुणलता कुमारी, बबीता कुमारी एवं कोंकरी बाक पंचायत के सभी स्वास्थ्यकर्मी, सहिया इत्यादि ने भाग लिया।
संवाददाता: अजय संतोषी

