विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर देवघर नगर निगम द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन
देवघर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर देवघर नगर निगम क्षेत्र स्तर संघ के महिला सदस्यों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान छत्तीसी, बत्तीसी, तेतिसी, रामपुर, महेशमारा मोहल्ले के विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों के बीच मादक पदार्थ के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया एवं शपथ दिलाई गई।

बताते चलें कि नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा के द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके आलोक में विभिन्न वार्डों में एएलफ महिलाओं के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान सहायक नगर आयुक्त रंजित सिंह, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, हिमांशु शेखर, सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी, सामुदायिक संसाधन सेवी रीता देवी, सुषमा देवी, प्रतिमा, खुशबु, अनिता, कंचन, मिट्ठू पाल, श्रुति कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता देवी, सोनी कुमारी, मां वैष्णवी और सर्वभूमिका, महिला स्वावलंबी संगठन के वार्ड नंबर 24, 25 की सदस्यों द्वारा भी जागरुकता रैली निकाली गई।
संवाददाता: अजय संतोषी

