कांग्रेस कमिटी द्वारा मनाया गया हूल दिवस
1855 में संथाल में सिद्धू कानो के नेतृत्व में अंग्रेजो हुकूमत एवं जमींदारी प्रथा के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह एवं हजारों संथालों के बलिदान को याद करते हुए देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में हूल दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीर सिद्धू कानों के तस्वीर पर सभी कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया। साथ ही चांद,भैरव तथा फूलों,झानों के साथ तमाम सभी शहीदों को नमन किया।
जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि संथाल अपनी संस्कृति,जमीन और अधिकारों की रक्षा करनेके साथ ब्रिटिश शासन के खिलाफ आज के ही दिन हजारों आदिवासियों ने संगठित और सशस्त्र आंदोलन कर अपनी कुर्बानी दी थी। उन सभी वीर एवं वीरांगनाओं की अमर बलिदानी गाथा हमें गौरवान्वित करता है। उनकी कुर्बानी को शत्-शत् नमन।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र दास, जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, जिला पदाधिकारी मकसूद आलम, गणेश दास, राकेश उर्फ गोपाल केशरी एन एस यू आइ के रवि बर्मा, शैफ दानिश, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो बैलालुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।

