हुल दिवस पर उपायुक्त ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर किया माल्यार्पण
हूल दिवस पर आज दिनांक 30.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर परिसदन के सभागार में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध प्रारंभ हुआ हूल विद्रोह आजादी की जंग का एक अहम अध्याय है, जिसमें आदिवासी वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान देकर राष्ट्रप्रेम की मिसाल कायम की। आगे उपायुक्त ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे असंख्य वीर बलिदानियों के त्याग, साहस और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हमें सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की दिशा में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाती है कि देश की आजादी के लिए हमारे झारखण्ड के असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया है।


