झामुमो ने की पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर पुजा- अर्चना
दुमका: दुमका झामुमो के जिला अध्यक्ष शिवा बास्की के नेतृत्व में रविवार को शहर के दिशाेम मांझी थान और दिशाेम जाहेर थान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दिशोम जोग मांझी बाबा मोहन टुडू ने मांझी थान और दिशाेम जाहेर थान में पानी डालते हुए कहा कि मरांग बुरू की कृपा से गुरुजी जल्द स्वास्थ होंगे। मरांग बुरू हमारी सामूहिक प्रार्थना जरूर सुनेंगे।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत को लेकर झारखंड समेत देशभर में प्रार्थना की जा रही है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु कई दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। किडनी की गंभीर समस्या और ब्रेन स्ट्रोक के कारण वह वरीय चिकित्सकों की लगातार निगरानी में हैं।
मौके पर दिशोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू, बी. डी किस्कू, दिलीप बेसरा, सुरेशचंद्र सोरेन, निलेश हांसदा, दीपक हेंब्रम, राजीव बास्की, अमर मरांडी, निखिल मुर्मू, ऐन मरांडी, टेकलाल मरांडी, प्रेम हांसदा, सीमांत हांसदा, सुशील मरांडी, लवकिशोर टुडू, संदीप मुर्मू, ईमेल मरांडी, लाइंदु मुर्मू, साहेबराम किस्कू आदि मौजूद थे।
संवाददाता:- आलोक रंजन

