इनरव्हील क्लब ऑफ़ बाबाधाम की नई कार्यकारिणी ने शुरू की समाजसेवा
देवघर: आज दिनांक 01.07.25 को इनरव्हील क्लब ऑफ़ बाबाधाम ने अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निधि राज की अगुवाई में अपने नए सत्र 2025-26 की शुरुआत वृक्षारोपण और किताब बांटकर की।

इस दौरान इनरव्हील क्लब ऑफ़ बाबाधाम ने आर मित्रा स्कूल में 50 बच्चों को किताब बांटकर उनके नए भविष्य के लिए उनको प्रेरित किया। बच्चों को संदेश दिया गया और पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।

साथ ही आज डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में डॉ चौरसिया तथा निशांत चौरसिया को सम्मानित किया गया।
मौक़े पर उपस्थित इनरव्हील क्लब ऑफ़ बाबाधाम की अध्यक्ष निधि राज, एडिटर अलका गुप्ता, सचिव अलका कुमारी, सदस्य नेहा कुमारी तथा अन्य मौजूद थे।

