देवघर (शहर परिक्रमा)

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

देवघर: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट मातृ मंदिर बालिका विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की टॉप 3 छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बैंक अधिकारियों के स्वागत और टॉपर के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए सफल छात्राओं को बधाई दी। तत्पश्चात स्वाति, श्वेता, विद्या, रिमझिम, मानसी, अनन्या, लक्ष्मी आदि छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।

मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक ब्रजकिशोर यादव, क्रेडिट ऑफीसर पल्लवी झा ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अंबुज कुमार मिश्रा तथा कार्यक्रम का संचालन राजेश नारायण राय ने किया।

इस अवसर पर विनोद कुमार, अनुराज कुमार, अस्मिता कुमारी, शारदा कुमारी जजवाडे, सुनीता कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिका एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
सम्मानित होने वाली छात्राएं:-
माध्यमिक- अनमोल कुमारी, महिमा सिंह, प्रिया कुमारी
उच्च माध्यमिक (सीबीएसई)- श्रुति बरनवाल , साक्षी कुमारी, दीपा कुमारी
उच्च माध्यमिक (जैक) – तान्या सिंह , अनामिका कुमारी, नंदिनी कुमारी, अमीषा कुमारी, मुस्कान कुमारी और प्रियंका कुमारी