इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर ने सत्र के पहले कार्यक्रम के तहत किया सामाजिक कार्य
देवघर: आज दिनांक 01.07.25 को इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिव कंचन मुर्ति साह के नेतृत्व में इनर व्हील क्लब के सत्र 2025-26 के दिए गए “सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण जागरुकता लक्ष्य के तहत” सत्र का पहला कार्यक्रम संत मेरी स्कूल में पौधा रोपण करके किया गया। इस दौरान नीम, शीशम, अमरूद, नींबू, आम, जामुन इत्यादि का पौधा उपयोग के लिए और फूलों का पौधा विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने हेतु लगाया गया। साथ ही बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व और जरूरत के बारे में बताया गया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के आधार हैं। इस जग में रहने वाले सभी पशु पक्षी और जानवर का आधार भी पेड़ पौधा है।

स्कूल में पौधारोपण के बाद कक्षा 7 के बच्चों को “मेरी किताब” नोटबुक का वितरण किया गया। यह नोटबुक इनर व्हील द्वारा बनाया गया है जिसमें बच्चे अपने मन की बातें लिख सके सके।

बच्चों को बताया गया कि अपने नोटबुक में हर दिन का अपनी दिनचर्या के बारे में लिखें। साथ ही समझाया गया कि किस प्रकार बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति सार्थक एवं अपने उज्जवल भविष्य के तरफ बढ़े।

मौके पर वाइस प्रेसिडेंट ममता किरण के सहयोग से चार्टर्ड अकाउंटेंट आशुतोष सिंह को अंग वस्त्र व गिफ्ट देकर व डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की तरफ से डॉक्टर सागरिका मजूमदार व ‘डॉ प्रेम प्रकाश को उनके क्लीनिक में जाकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, उपाध्यक्ष ममता किरण, सचिव कंचन मूर्ति साह, कोषाध्यक्ष श्वेता केसरी, एडिटर बेबी रोमा के अलावे आइ.पी पी अर्चना भगत, पी पी सरिता अग्रवाल,’पी पी रूपा छरछारिया, एग्जीक्यूटिव मेंबर नमिता भगत व मिनी दास सहित संत मैरी स्कूल की प्राचार्य मिस क्रिस्टीना, शिक्षक एवं बच्चे आदि उपस्थित थे।

