भाजपा एक दंगाई पार्टी, भोगनाडीह की घटना इनकी ही साजिश: संजय शर्मा
देवघर: आज दिनांक 03.07.25 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर साहेबगंज जिले के भोगनाडीह स्थित सिधु कान्हू के जन्मस्थली में हूल दिवस (30जून)के दिन हुई घटना को देवघर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने भाजपा का षडयंत्र बताया है।

प्रेस वार्ता के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की यह एक साजिश थी, जिसे जिले के पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर साबित भी कर दिया है। जानकारी हो कि यह एक राज्यकीय कार्यक्रम था जिसे जिला प्रशासन आयोजन करती है। इसमें मंत्री से लेकर सरकारी अधिकारी भी आते हैं। यह कार्यक्रम किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं था।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव करना, लोगों को शहीद स्थल तक जाने से रोकना बहुत ही गलत कृत्य था। इसमें भाजपा नेता चम्पई सोरेन के शोसल मीडिया हैंडलर का नाम सामने आता है, जिससे प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं उन्हें उनके आंका के द्वारा यह निर्देश दिया गया था कि कार्यक्रम को सफल नहीं होने देना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा झारखण्ड में लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी सरकार को कई बार गिराने का प्रयास कर चूकि है, अब ऐसा घृणित कार्य कर रही है और इस प्रकार की घटना का प्रयास करती है।
इस मामले में एक मंडल मुर्मू का नाम सामने आया है जिनका चाल चरित्र सभी लोग जानते हैं, इनको जबरन भाजपा में शामिल किया गया था ताकि हेमंत सोरेन के विधानसभा में उन्हें डिस्टर्ब किया जाए। इनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नॉमिनेशन को भी कैंसिल करवाने का प्रयास किया गया था। इसी मंडल मुर्मू के द्वारा भोगनाडीह की पट कथा लिखी गयी थी जिसकी इसके और चंपाई सोरेन के सोशल साइट्स पोस्ट से भी बू आती है। इनलोगों का उद्देश्य ही था कि भोगनाडीह में बबाल मचवाना।
श्री शर्मा ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि भाजपा की जमीन खिसक चुकी है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।भाजपा ने हमारे पार्टी के कई नेता को भाजपा में लाया पर इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा एक दंगाई पार्टी है, जात पात और धर्म की राजनीति के अलावे उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। हमलोग भोगनाडीह की घटना की निंदा करते हैं और प्रशासन से आग्रह करते हैं वहां कार्यक्रम के पूर्व जितने भी नेता पहुंचे सभी की जांच की जाए और इस कृत्य को करने वालों को सजा मिले।
इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, सचिव दिनेश्वर किस्कू, युवा जिला अध्यक्ष राहुल चन्द्रवंशी, सुरेश साह, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सह सचिव गोपाल दास आदि उपस्थित थे।

