झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया भाजपा का पुतला दहन
देवघर: आज टावर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बीजेपी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान 30 जून को भोगनाडीह में हुए बीजेपी की साजिश को नाकाम करते हुए साहेबगंज जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

देवघर जिला झामुमो अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बीजेपी के द्वारा साजिश कर 23 तारीख को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पोस्ट पर संघर्ष के लिए आह्वान किया था। वह संघर्ष क्या था? हथियार कहां से आया? मंडल मुर्मू के पास गाड़ी कहां से आया? उन्होंने पैसा इत्यादि बांट कर वहां पर लोगों को बरगलाने का काम किया, इसकी उच्च स्तरीय जांच हो। दोषी को कड़ी सजा मिले। इसी मांग के साथ टावर चौक पर बीजेपी का पुतला दहन किया गया।
केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह ने कहा कि बीजेपी के साजिश को वहां के पुलिस ने नकार दिया।
पूर्व प्रवक्ता सुरेश साह ने कहा कि इस साजिश में जो भी लोग शामिल हो उन्हें चिन्हित करके कड़ी से कभी सजा दी जाए ताकि फिर कोई साजिश ना कर सके।
जिला सचिव दिनेश्वर की स्कूल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एवं जो भी मंत्री वहां पर उपस्थित थे उनको टारगेट में लेकर हथियार के साथ वहां पर लोग जूटे थे, यह बड़ी साजिश थी, इसे बेनकाब करनी चाहिए।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, श्री सिंह, अजय नारायण मिश्रा, तेज नारायण वर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, सचिव प्रकाश पांडे, गोपाल दास, मोहम्मद मकसूद, अनीश कुमार, संतोष कुमार, दीपक दास, सचिव मृत्युंजय रावत, ललन मंडल, रोशन सिंह, तेज नारायण वर्मा, महेंद्र यादव, बिनोद वर्मा, मोहनपुर से विपिन यादव, महिला मोर्चा की नीलम देवी, रजनी मुर्मू, हीरा देवी, संजू मुर्मू, हीरा देवी, व्यावसायिक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम कांत झा, रंजीत केसरी, सुनील चौरसिया, नारायण मंडल, विनोद वर्मा, नुनेश्वर मांझी, श्रीकांत यादव, सिकंदर कुमार, रोहित राव, बेलाल अंसारी, ओंकारनाथ बरनवाल, सुधीर महथा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सेफ, नितिन रावत, बिपिन देव, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।

