देवघर जिला शतरंज संघ का चुनाव संपन्न, सुनील खवाड़े अध्यक्ष व आशीष झा बने सचिव
देवघर जिला शतरंज संघ का चुनाव संपन्न होने के पश्चात डॉ सुनील खवाड़े अध्यक्ष, आशीष झा सचिव, प्रणव शंकर कोषाध्यक्ष बने हैं। राज्य संघ ने मेल के माध्यम से नई कार्यकारणी की पुष्टि कर बधाई दी है। देवघर जिला शतरंज संघ की नई कार्यकारणी का गठन 26 जून 2025 वर्ष 2025-2029 सत्र के लिए हुई नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने बताया ये सर्वसम्मित से पुनः मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना और विश्वास जताया इसके लिए मैं कार्यकारणी का आभारी हूं। बताते चले की श्री खवाड़े राज्य चेस संघ में उपाध्यक्ष के पद पर भी है, इन्होंने कई बड़ी चेस की प्रतियोगिताओं का आयोजन देवघर में कराया है।

नवनिर्वाचित सचिव आशीष झा ने बताया कि नई कार्यकारणी की जानकारी और बैठक का सारा रिपोर्ट mail के माध्यम से अखिल झारखंड राज्य शतरंजसंघ को दे दी गई थी। झारखंड राज्य के मेल का अप्रूवल का इंतजार कर रहे थे। राज्य संघ के सचिव मनीष कुमार ने आज (7 जुलाई) को ऑफिशियल मेल के माध्यम से नई कार्यकारणी को बधाई दी और इसकी पुष्टि की ।

अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने बताया की इस बार नई कार्यकारणी में पूर्व खिलाड़ी, महिला, सीनियर खिलाड़ी, ऑर्बिटर को भी शामिल किया गया ताकि इनके अनुभव का फायदा जिला संघ को मिले। वहीं 1 और 2 अगस्त को जिला चेस प्रतियोगिता होगा। जिसमें 3 केटेगरी होंगे। सीनियर, जूनियर (अंडर 14) और सब जूनियर (अंडर 11)। विजेता को नगद राशि और मेडल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। इसका जल्द ही गूगल फॉर्म जारी कर दिया जाएगा। इसमें जो भी खिलाड़ी चयनित होंगे उनको अगस्त माह में हो राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा ।
देवघर जिला शतरंज संघ की नईं कार्यकारणी 2025-29 इस प्रकार है–
अध्यक्ष: डॉ सुनील खवाड़े
एग्जीक्यूटिव अध्यक्ष: रामेश्वर चक्रवर्ती
उपाध्यक्ष: सुरेश साह, हेमन्त चंद्र दत्ता, शंकर लाल झा, बिरेंद्र अग्रवाल
सचिव : आशीष झा
संयुक्त सचिव: कुमार सौरव, धीकांत झा, आशुतोष सिंह (बिट्टू), अनंत कुंजिलवार
कोषाध्यक्ष: प्रणव शंकर पंडा
कॉर्डिनेटर: नवीन शर्मा
कार्यकारणी सदस्य :
रीता सिंह, सुचिता पाणिगृह, अंग्रेज दास, रौनक सिन्हा, अमृतांशु शर्मा, कृष्ण कुमार, वरुण शर्मा, विजय भारद्वाज, पवन कुमार साहू, प्रकाश भारद्वाज, दीपक कुमार दुबे, मनोज पांडे
यह जानकारी आशीष झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

