देवघर (शहर परिक्रमा)

महामंडलेश्वर कांवरिया सेवा शिविर का हुआ उद्घाटन

देवघर: आज दिनांक 12.07.25 को खिजुरिया कांवरिया पथ में महामंडलेश्वर कांवरिया सेवा शिविर के पहले सेवा शिविर का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाडा (जूना अखाडा) की महामंडलेश्वर राजेश्वरीनन्द गिरी उर्फ़ रोज मौसी सहित किन्नर समाज की अन्य सदस्यों ने किया। उद्घाटन के दौरान ही कुल 9 किन्नरों का कंठी चेला भी किया गया।

     मौके पर महामंडलेश्वर राजेश्वरीनन्द गिरी ने कहा कि पुरे महीने चलने वाले इस शिविर में कांवरियों को मुफ्त आवासन, पानी, शरबत इत्यादि सहित चिकित्सकीय सुविधा भी दी जाएगी। वहीं फलाहरी बम के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।


     उन्होंने आगे बताया कि जिस प्रकार पुरुषों में मुंडन होता है उसी प्रकार किन्नरों में बाल काटकर आज कुल 9 किन्नरों का कंठी चेला किया गया।
      मौके पर राजेश्वरीनन्द गिरी उर्फ़ रोज मौसी, मुस्कान किन्नर, भारती किन्नर, रौशनी, सपना, स्वीटी, मोनी, पलक, सौम्या, सपना इत्यादि उपस्थित थे।