देवघर (शहर परिक्रमा)

मारवाड़ी युवा मंच के 35वां सावन सेवा शिविर का हुआ उद्घाटन

दिनांक 13.07.25 को खिजुरिया में मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा के 35 वे श्रावणी सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस शिविर में सभी कावड़ियों के लिए विश्राम व्यवस्था, भजन कीर्तन, प्राथमिक चिकित्सा, पैरों की सिकाई के लिए गर्म पानी की व्यवस्था, नींबू पानी, नींबू चाय, प्रतिदिन रात्रि भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इस शिविर का उद्घाटन बर्धमान के व्यवसायी दशरथ अग्रवाल ने किया।

मौके पर सर्वप्रथम मुख्य उद्धघाटनकर्ता दशरथ अग्रवाल, श्रावणी सेवा शिविर के संस्थापक संयोजक प्रमोद बाजला एवं मंच के अन्य पदाधिकारियों दूारा दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ इस कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के उदघाटन के पश्चात सर्प्रथम मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इसके साथ साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के उपस्थित पदाधिकारी जिनमे की जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक सर्राफ, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक डालमिया, मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, श्री श्याम कीर्तन मंडल के अध्यक्ष गुड्डू बांका, झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन के उपाध्यक्ष प्रमोद छावछरिया, अग्रवाल सम्मलेन के प्रमंडलिय उपाध्यक्ष शिव सर्राफ, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सरला अग्रवाल, तथा सृजन शाखा की सचिव सोनिका छावछरिया को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात शिविर उद्घाटन में आये झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मंडलीय उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल तथा अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य शिविर उद्घाटन के पश्चात् लंगर शिविर का भी उद्घाटन सृजन शाखा की सदस्यों दूारा किया गया।

आज प्रथम लंगर की व्यवस्था समाजसेवी रूपम झा की ओर से की गयी थी। इस उद्घाटन कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीयगान गाकर किया गया।

इस शिविर को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया, शाखा सचिव अमरदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज भालोटिया, कार्यक्रम संयोजक अनुज धानुका, अभिषेक सिंघानिया, अमित छावछरिया, मुकेश अग्रवाल, हरीश तोलासरिया , केशव चोखानी, हर्ष जगनानी, ऋषभ केडिया, निहित टमकोरिया, अंकित सिंघल, अर्पित मोदी, पंकज सुल्तानिया, दीपक बजाज, संजय चौधरी प्रत्युष सुल्तानिया ,एवं युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी संयोजक साकेत छावछरिया, प्रांतीय संयोजक सर्वेश मोदी, अभिषेक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रकाश लाठ, आलोक अग्रवाल, एवं कई सदस्य लगे हुए हैं। उक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया ने दी।