देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला साप्ताहिक आंकड़ा: कितने आए और कितनी हुई कमाई?

देवघर: बैधनाथ धाम देवघर में श्रावणी मेला चल रहा है और इस मेले में प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में कांवरिया पहुंचते हैं। इस वर्ष भी श्रावणी मेला के शुभारंभ से लेकर वर्तमान तक कांवरिया लगातार पहुंच रहें हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला में की गई तैयारी और आय को लेकर जिला के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 11 जुलाई से 16 जुलाई तक का लेखा जोखा प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया।

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि
👉बीते 11 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी अर्घा के माध्यम से 8 लाख 70 हजार 53 कांवरियों ने जलार्पण किया है।
👉 विभिन्न मद से आय के रूप में  50 लाख 54 हज़ार 784 रुपए की आमदनी हुई है। वहीं मंदिर से 10 ग्राम की 81 चांदी के सिक्के की विक्री हुई है। जबकि परिवहन विभाग से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 37 लाख 5 हज़ार 7सो 25 रुपए की आमदनी हुई है।
राज्य कर के रूप में 254.40 लाख  रुपए की प्राप्ति हुई है।
👉 नगर निगम के द्वारा विभिन्न बस पड़ाव तथा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं से 40 लाख 13 हज़ार 5 सो रुपए की आमदनी हुई है।वहीं विद्धुत विभाग के द्वारा 17 लाख 29 हजार 410 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
👉खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा भी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल की जा रही है।

इसी क्रम में मौके पर उपस्थित जिला के एसपी अजित पीटर डुंग डुंग ने पुलिस विभाग की द्वारा मेला क्षेत्र में की गई पुलिसिंग व्यवस्था की पूरी पूरी जानकारी दी। जिसमें एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, झारखंड जगुआर, स्वान दस्ता, अश्रु गैस दस्ता, रेप और रैफ दस्ता आदि शामिल है और सभी विधि व्यवस्था के संचालन में पूरे मेला क्षेत्र में महती भूमिका निभा रहे हैं।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में कांवरियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, सीएस युगल किशोर चौधरी, एसपी अजित पीटर डूंग डूंग, खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला जनसपंर्क पदाधिकारी राहुल भारती, सहायक जनसपंर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थी, निर्भय ओझा, राजेश कुमार सहित सम्बंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।