देवघर (शहर परिक्रमा)

कांवरियों की सुविधा के लिए SBI द्वारा चलंत ATM सेवा का हुआ शुभारंभ

देवघर: श्रावण मेला 2025 के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, देवघर के द्वारा कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण सेवा — चलंत ATM की शुरुआत की गई। यह ATM विशेष रूप से उन क्षेत्रों में भ्रमण करेगा जहाँ श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है।

इस चलंत ATM का उद्घाटन आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को शाम 4:00 बजे, साधना भवन परिसर, देवघर में भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री एस. सत्यनारायण राव द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार झा भी उपस्थित रहे।

स्टेट बैंक देवघर द्वारा शुरू की गई यह पहल इस बात को सुनिश्चित करती है कि देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को नकद राशि की निकासी में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे निर्बाध रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण कर सकें।