देवघर (शहर परिक्रमा)

रवि वर्मा बने देवघर जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष

कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री कुणाल सहरावत तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के सहमति के उपरांत देवघर के छात्र नेता रवि वर्मा को देवघर जिला एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने रवि वर्मा के एनएसयूआई के प्रति सक्रियता एवं रुचि देखते हुए देवघर जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

पूर्व में रवि वर्मा संथाल परगना के सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष थे एवं इसके पहले कार्यकारी अध्यक्ष और महासचिव रह चुके थे तथा इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई को खूब मजबूती प्रदान किया। वही देवघर जिला एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी कुणाल सहरावत एवं प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के द्वारा दिए गए कार्यों एवं कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा तथा छात्रहित में हमेशा तत्पर रहूंगा एवं देवघर जिले के अंतर्गत सभी कॉलेज कमिटियों को मजबूत करूंगा ताकि छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत हो।

वही झारखंड की ग्रामीण विकाश मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने रवि वर्मा को बधाई दिया। राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वंदना सिंह एवं आयुष सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैयद आमिर हाशमी, प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम हुसैन, महासचिव सह संगठन मुशर्रफ हुसैन, महासचिव सह देवघर जिला प्रभारी अभय कुमार, सैफ अहमद ने भी बधाई दिया। वही देवघर जिले से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, शबाना खातून, फैयाज केसर, राजेंद्र दास, युवा प्रदेश महासचिव आदित्य सरोलिया, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, डॉ. अनूप कुमार, युवा जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, अभिषेक दुबे, राजा साहिल, दीपक सिंह, राजन कुमार, सैफ दानिश, अटल मिश्रा, गौरव सिंह, आदर्श केशरी, सुनील यादव, पिंटू यादव, समीर केशरी, आशुतोष पासवान, अरबाज खान, मुर्शीद अंसारी, आलिम अंसारी, दिवाकर दास, मनीष कुमार, तनवीर राजा, मुन्ना राजा, देवाशीष कुमार आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया है।