श्रावणी मेला के 8वें दिन आज इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के आठवें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:22 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,66,868 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 42,539, आंतरिक अर्घा से 1,16,874 एवं शीघ्र दर्शनम कूपन 7455 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।


