देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद के महाकुंभ का हुआ आगाज


देवघर: आज सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिनों तक चलने वाली डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद, क्लस्टर-VII की प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। स्कूल के प्राचार्य सह क्लस्टर हेड बलराम कुमार झा, डीएवी महेशपुर, पाकुड़ के प्राचार्य एस के मिश्रा, डीएवी गोकुलपुर, पाकुड़ के प्राचार्य, विश्वजीत चक्रवर्ती, डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा के प्राचार्य एस.के.श्रीवास्तव, एस पी माइंस, चित्रा के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी, श्रेया भार्गव और मुनमुन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ज्ञात हो कि संपूर्ण भारत वर्ष में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉक्टर पूनम सूरी एवं निदेशक वीर सिंह के निर्देशन में डीएवी के हजारों स्कूल के लाखों बच्चों के बीच क्लस्टर का निर्माण कर उनके बीच प्रतियोगिता कराई जाती है। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर VII में 11 स्कूल के लगभग 1050 खिलाड़ी अत्यंत उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। बालक एवं बालिका वर्ग के वालीबॉल, चेस, योग, खो खो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, रोप स्किपिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एरोबिक की प्रतियोगिता हो रही है।


विद्यालय के प्राचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जोनल लेवल और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता, जो कि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी एवं एसजीएफआई (भारत सरकार) के तत्वावधान में आयोजित होती है उसमें भी बेहतर करने का आशीर्वाद दिया।