दुमका (शहर परिक्रमा)

एसकेएमयू ने घोषित किया पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है।

कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार साह द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 23 से 31 जुलाई2025 तक भरे जाएंगे, जबकि 200 विलंब शुल्क के साथ 1 से 3 अगस्त, 500 विलंब शुल्क के साथ 4 से 6 अगस्त तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, फॉर्म की हार्डकॉपी संबंधित विभाग या कॉलेज में 7 और 8 अगस्त2025 को जमा की जाएगी। छात्र 1000 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुरू होने की तिथि से 7 दिन पूर्व तक भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उक्त परीक्षा फॉर्म भरने संबंधित अधिसूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

संवाददाता:- आलोक रंजन