25 वर्षों से कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा में लगा है माता हीरामणि देवी नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर
देवघर: कांवरिया पथ में नावाडीह स्थित माता हीरामणि देवी नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर में डीएसपी बिरेंद्र कुमार राम, डीएसपी दिपक कुमार व केंद्रीय कारा देवघर के जेलर प्रमोद कुमार ने अपनी सेवा दी। इस दौरान उपरोक्त अधिकारीयों ने कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच पानी, फल, शरबत इत्यादि का वितरण किया।

जानकारी हो कि माता हीरामणि देवी नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर 25 वर्षों से लगातार कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा करते आ रहे हैं। जानकारी हो कि यह सेवा शिविर 1998 से निरंतर कांवरियों की सेवा हेतु संचालित है।

शिविर में उपस्थित सेवादारों ने बताया कि माता हीरामणि सेवा टीम के प्रधान संचालक विनोद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल एवं पप्पन अग्रवाल के द्वारा 05.07.2025 को मेदिनीनगर, डालटेनगंज से 200 सेवादारो का जत्था को देवघर के लिए रवाना किया गया था। तत्पश्चात 11.07.2025 को इस सेवा शिविर का विधिवत् उद्घाटन किया गया था। डालटेनगंज से रवानगी के दौरान समाज के व्यापारी वर्ग, प्रशासनिक पदाधिकारी, राजनीतिज्ञ सहित तमाम लोग सहित माता हीरामणि टीम के तमाम सदस्य उपस्थिति थे।
उन्होंने आगे बताया कि इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सुबह 5 बजे से पानी, चाय, फल, बिस्कुट, मुरब्बा दिया जाता है। तत्पक्षात् दिन के 12:00 बजे से कांवरियों के लिए लंगर की व्यवस्था के साथ रंगारंग झांकी भी प्रस्तुत की जाती है। इसके साथ ही रात्रि विश्राम, फलाहार, चिकित्सकीय सुविधा के साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था है।
संवाददाता: अजय संतोषी

