देवघर (शहर परिक्रमा)

सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

देवघर: विकास भवन के सभागार में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर जिला के उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला परिषद चैयरमैन किरण कुमारी, कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न पंचायतों से पहुंची पंचायत की मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित थी।

कार्यक्रम के विषय मे बताया गया कि स्थानीय शासन में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाते हुए बदलाव की ओर ले जाना है।बताया गया की सशक्त महिला पंचायत नेतृत्व अभियान का उद्देश्य है कि स्थानीय स्वशासन में महिला नेताओं को सशक्त करना और उनके नेतृत्व को नई ऊंचाई देना है। इस कार्यशाला के संबंध में जिला उप विकास आयुक्त पीयूष सिंह ने बताया कि महिला जनप्रतिनिधि खुद ज्ञान प्राप्त कर सशक्त बने और पंचायत में इसका लाभ पहुंचाएं।
सरकार की सारी योजनाओं की जानकारी इन्हें होना अति आवश्यक है।साथ ही राजनीतिक सशक्तिकरण, सामाजिक स्थानांतरण, सुधारित शासन, समावेशी भागीदारी, लैंगिक संवेदनशील प्राथमिकताओं के साथ साथ महिला अनुकूल पंचायत, आत्मविश्वास और नेतृत्व विकास हो।

वहीं मौके पर पंचायतीराज पदाधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि आज महिला जनप्रतिनिधियों को अपने पति या किसी की सहारे की जरूरत पड़ती है सरकार चाहती है कि महिला जनप्रतिनिधि खुद सरकार की योजनाओं की जानकारी रखते हुए खुद से कार्य करें और सशक्त बनें, स्वावलंबी बने।मौके पर इस दौरान महिला जनप्रतिनिधि सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।