देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला 2025: आज इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

देवघर(22जुलाई): राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 12वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:22 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,30,307 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 79,327, आंतरिक अर्घा से 1,38,597 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 12383 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।