कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा के बच्चों ने साइंस ओलंपियाड की द्वितीय स्तर की परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, कोडरमा के बच्चों ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना अहम स्थान बनाया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने प्रार्थना सभा में बच्चों एवं उनके अभिभावकों की गौरवमयी उपस्थिति में मेमेंटो, सर्टिफिकेट एवं नगद राशि प्रदान की। विद्यालय के कक्षा पंचम ‘ब’ के छात्र तन्मय ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी तथा सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में अपनी मेहनत, समर्पण एवं दृढ़ निश्चय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते जोनल स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया । तन्मय की इस सफलता के लिए उसे मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस,1000 का गिफ्ट बाउचर तथा 1500 रुपए नगद राशि प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने अभिभावक को गौरवान्वित किया।
सत्र 2024 -2025 के 12वीं कक्षा के साहित्य राज को अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त हुआ एवं काजल कुमारी को विज्ञान में सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ इन बच्चों की इनकी उपलब्धि के लिए एस ओ एफ की तरफ से सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस, मेडल एवं ₹500 की नगद राशि प्रदान की गई।

इस उपलब्धि के लिए विद्यालय व विद्यालय के छात्रों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह छात्रों की कड़ी मेहनत, विद्यालय के कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन और विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। छात्रों ने विशेष रूप से विज्ञान, गणित , सामाजिक विज्ञान , हिन्दी और अंग्रेजी ओलम्पियाड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि के लिए साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन ने विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह एवं को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह को बच्चों के कुशल दिशा -निर्देशक के रूप में मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों के शानदार सफलता पर सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे बच्चों ने अपनी लगन और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। एसओ एफ ओलम्पियाड जैसी प्रतियोगिताएँ छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है ।
प्राचार्य ने कहा कि मैं सभी छात्रों को भविष्य की परीक्षाओं और जीवन की हर चुनौती के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। मेरा मानना है कि यह सफलता उन्हें और अधिक मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हर संभव सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा। प्राचार्य ने बच्चों की शानदार सफलता पर विद्यालय के साइंस ऑलपियार्ड के को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह को सराहा।

2 thoughts on “डीएवी कोडरमा के बच्चों ने साइंस ओलंपियाड की द्वितीय स्तर की परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • Himanshu Kumar

    Hii everyone

  • Himanshu Kumar

    Himanshu Kumar

Comments are closed.