देवघर: झारखंड के देवघर स्थित गंगा हरि लेन में आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या “हरियाली अमावस्या” के शुभ अवसर पर शनि महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । सुबह विधि विधान के साथ पूजा पाठ तथा रात में बृहद श्रृंगार और आरती के बाद सभी भक्तों के बीच खीर का भोग लगाकर वितरण किया गया ।