वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली का निधन, कल दी जाएगी श्रद्धांजलि
देवघर: पूर्व लोक अभियोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, देवघर कोर्ट हैदर अली का आज लगभग 5 बजे इंतकाल हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 25.07.25 को दोपहर 2 बजे उनके निजी आवास शिवलोक मैदान, आसाम एक्सेस रोड से निकल कर रवाना होगी। इसके पूर्व उन्हें शहरवासियों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अपर सरकारी अधिवक्ता, देवघर अशोक कुमार राय ने अधिवक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि जो अधिवक्ता गण श्रद्धांजलि देना चाहें कल उनके निजी आवास पर आकर श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
आज वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार राय, बालेश्वर सिंह, महेश्वर चौधरी, प्रणय सिन्हा, कृष्ण मुरारी, विनय देव, अशोक सिंह, राय आनंद, रमेश कुमार तिवारी इत्यादि सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।


