कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नवीन पैटर्न की दी गई जानकारी


डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, कोडरमा में कंप्यूटर लैब में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नवीन प्रारूप की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री विनीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि सत्र 2025-26 से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप हैं।

उन्होंने बताया कि अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। प्रथम बार की परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी, जो सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगी। इसका परिणाम अप्रैल माह में घोषित होगा और इसका सर्टिफिकेट डिजीलॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थी 11वीं कक्षा में किसी भी संस्था में अपना नामांकन प्राप्त कर सकेंगे।
द्वितीय बार की परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी, जो पूर्णतः वैकल्पिक होगी। जिन विद्यार्थियों को प्रथम बार में प्राप्त अंकों से संतोष नहीं होगा, वे अधिकतम तीन विषयों में सुधार के लिए इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इस चरण का परिणाम जून माह में घोषित किया जाएगा, जिसके पश्चात सभी विद्यार्थियों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को प्रथम बार मे होने वाले परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है अन्यथा दूसरी बार मे होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य नहीं होंगे। दूसरी बार मे होने वाले परीक्षा से विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को सुधारने का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे एक व्यवस्थित अध्ययन योजना बनाएं, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें, समय प्रबंधन में दक्षता प्राप्त करें, संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विद्यालय परिवार को विश्वास है कि विद्यार्थी इन बदलावों को समझते हुए और उसका लाभ उठाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे ।

4 thoughts on “डीएवी कोडरमा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नवीन पैटर्न की दी गई जानकारी

  • Himanshu Kumar

    Hii

  • Himanshu Kumar

    Himanshu Kumar

  • Ayushi kashyap

    Very nice 👍

  • Pratyush pahari

    Thank you so much sir fr motivation

Comments are closed.