देवघर: बस और ट्रक की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल
देवघर: मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के निकट सुबह 5.30 बजे बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से बस में सवार 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई वहीं 24 श्रद्धालु घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शीयों द्वारा बताया जा रहा है कि देवघर से बासुकीनाथ जा रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई, शायद बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस घटना में बस ड्राइवर के भी मृत्यु की सूचना है।
देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है और 24 श्रद्धालुओं घायल है, जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। शेष श्रद्धालु सदर अस्पताल में इलाजरत है।


