श्रावणी मेला के तीसरी सोमवारी को भारी भीड़, बाह्य अर्घा बनी श्रद्धालुओं की पहली पसंद
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के तीसरी सोमवारी और 18वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार कुमैठा तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:06 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3,64,321 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 197,896 आंतरिक अर्घा से 1,66,425 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।


