देवघर (शहर परिक्रमा)

SBI के कांवरिया सेवा शिविर में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कर रहे कांवरियों की सेवा

देवघर: श्रावणी मेला के तीसरे सोमवारी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के नियंत्रण में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ कई अन्य संस्थाओं और शिवभक्तों की बड़ी भूमिका है। इन संस्थाओं में भारतीय स्टेट बैंक की भी अपनी अग्रणी भूमिका है।
    ज्ञात हो कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा तिवारी चौक पर शिविर लगाकर कांवरियों के कतार में सेवा दी जा रही है। इस दौरान कांवरियों को शीतल जल, शरबत एवं ताजे फलों की नि:शुल्क सेवा की जा रही है।

  मौके पर मुन्ना कुमार झा और धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के देवघर अंचल के उप महाप्रबंधक एस. सत्यनारायण राव की अगुवाई और क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा के नेतृत्व में संचालित इस शिविर की सफलता में न केवल बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, बल्कि उनके परिजन एवं सेवानिवृत्त स्टाफ भी पूरे मनोयोग से सहयोग दे रहे हैं।
     इस दौरान मुन्ना कुमार झा, धीरज कुमार, सुमन, अंशुमन, राजेश, अंजलि, अंजलि वर्णवाल, हीरालाल शर्मा, अभिजीत, नवनीत, कैलाश निराला, जयनारायण मिश्रा, पंकज, नवानंद , राजेश सिन्हा, अनिरुद्ध, रवि, प्रवीण, दीपक, नयन, अनुराग, धर्मेन्द्र, दिनेश, एस.एन. उपाध्याय, सुरेश आदि द्वारा सेवा दी जा रही है।