देवघर (शहर परिक्रमा)

राष्ट्रीय सुंडी समाज द्वारा आयोजित कांवरिया सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को दी गई पेयजल, शर्बत, फल, फलाहारी

देवघर: तिवारी चौक के निकट राष्ट्रीय सुंडी समाज द्वारा लगाए गए कांवरिया सेवा शिविर में श्रावणी मेला के तीसरे सोमवारी को कांवरियों के बीच पेयजल, शर्बत, फल, निबु, केला, अमरूद, खीरा आदि फलाहारी कांवरिया के बीच वितरण किया गया। इसके साथ साथ घायल श्रद्धालुओं के उपचार हेतु दवा, महलम, पट्टी की भी सेवा शिविर में दी गई।

   मौके पर सेवा करने वालों में जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी,  समाजसेवी सुधांशु मंडल, सुंडी समाज के धनवाद जिला अध्यक्ष परितोष मंडल, अजय कुमार मंडल, प्रदेश महामंत्री झारखण्ड नुनधन मंडल, मुरारी मंडल, ब्रजेश मंडल, विकास मंडल, विमल मंडल, कल्पना मंडल, सरिता मंडल, संजीव मंडल, अजीत मंडल आदि प्रमुख हैं।