श्रावणी मेला के तीसरे सोमवारी को देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे रेडक्रॉस के सदस्य
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर निरंतर भारी संख्या में देवतुल्य श्रद्धालुओं का आगमन जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ जी की नगरी में हो रहा है। देवघर आगमन के पश्चात इन श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसी निमित्त विगत कई वर्षों से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर द्वारा श्रावणी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष भी रेडक्रॉस द्वारा नेहरू पार्क पंडाल में संचालित सेवा शिविर के माध्यम से आज तीसरे सोमवारी के अवसर पर मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं की सेवा में रेडक्रॉस के सदस्य पूरी समर्पण व निष्ठा के साथ लगे रहे और पेयजल, शीतल पेय, पेड़ा सहित अन्य फलाहार सामग्री का वितरण कर रहे हैं और इसके साथ ही अपने परिजनों से भटके हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशाशन के माध्यम से उनके परिजनों से भी मिलवाया जा रहा है।
जानकारी देते हुए रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल ने बताया कि देश विदेश से लोग सैकड़ों किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा कर महादेव की नगरी में जलार्पण हेतु आते हैं और यह हम सभी शहरवासियों की नैतिक जिम्मेवारी है कि हम सभी अपने अपने स्तर से उनकी सेवा में अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें ताकि यहां से जलार्पण कर अपने घर लौटने के पश्चात श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर जाएं और आने वाले समय में रेडक्रॉस इससे भी वृहत सेवा शिविर का आयोजन करेगा।
आज के सेवा शिविर में मुख्य रूप से चेयरमैन जीतेश राजपाल, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, देवनन्दन झा, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, संजय मिश्रा, उमा छवछारिया, राजीव झा,आजीवन सदस्य विनोद वर्मा, ज्योति कुमारी, राकेश सिंघानिया, साक्षी वर्मा, अंजलि पांडे, शिवानी कुमारी, माही, अंजलि सहित अन्य की उपस्थिति रही।

