देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 18वें दिन भाजपा के कांवरिया सेवा शिविर का हुआ उद्घाटन

देवघर: आज 28.07.25 सावन की तीसरी सोमवारी को भाजपा देवघर जिला की ओर से जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के द्वारा कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का उद्घाटन जलसार चिल्ड्रन पार्क के आगे  किया गया। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। हालांकि विलंब हुआ।

उन्होंने देवघर वासियों से अपील की कि सावन का महीना आस्था, सेवा और पुण्य का प्रतीक है। इस पावन माह में कांवरियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि भोलेबाबा की पूजा-अर्चना को जा रहे श्रद्धालुओं को सहूलियत हो सके।
   उन्होंने आगे कहा कि श्रावण मास में बाबा की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। कांवरियों की सेवा, साक्षात भगवान शिव की सेवा है।” उन्होंने यह भी बताया कि यह सेवा शिविर आगे पूरे श्रावण मास में भाजपा के कार्यकर्ता समर्पण भाव से संचालित करते रहेंगे।
   उद्घाटन के पश्चात जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम  ने कांवरियों के बीच पानी, फल, जूस का वितरण भी किया।
मौके पर  जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, नवल राय, विजया सिंह, पंकज भदोरिया, विनीता पासवान, तुफान महथा, अलका सोनी, रूपा केसरी, धनंजय तिवारी, धनंजय खवाड़े, सौरभ कश्यप, अंश देव, जय कुमार मिश्रा, विष्णु राय समेत कई अन्य उपस्थित थे।