दुमका (शहर परिक्रमा)

शिव भक्तों की सेवा से दूसरी कोई बड़ी सेवा नहीं होती है: सुनील सोरेन


दुमका (जामा): सावन के पवित्र माह में रविवार को देर रात डाक बम की सेवा के लिए भागलपुर-बासुकीनाथ मार्ग पर धावाटांड़ कुरमखहाट में दुमका के पूर्व भाजपा सांसद सुनील सोरेन के मार्गदर्शन से निःशुल्क डाक बम सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

मौके पर उपस्थित पूर्व भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने बताया कि शिव भक्तों की सेवा से कोई दूसरी बड़ी सेवा नहीं होती है. सावन के पावन सोमवारी में कठिन परिश्रम से डाक बम बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक करते हैं। इन श्रद्धालुओं की राह आसान करने में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा काफी मददगार साबित हो रहा है। शिविर में डाक बम के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी, नींबू पानी, लस्सी, दवा,मिठाई, ड्राई फ्रूट, चाय, फल तथा बाम स्फ्रे दवाई का इंतजाम किया जाता है। यह शिविर का लगातार 18 वें वर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अन्य शिवभक्तों के द्वारा इसी स्थान पर डाक बमों की सेवा रात भर की जाती हैं।

शिविर को सफल बनाने में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, विपीन अग्रवाल, दीपक स्वर्णकार, इंद्रकांत यादव, मणिलाल गृही, जटु दा, अनूप सिंह, नरेश कुमार, रंजीत सिंह, संजय शास्त्री, मनोज सिंह, पवन भगत, निमाई मंडल, श्याम गुप्ता, पीडी झा, प्रेम साह, तरूण साहा, सुनील यादव, सीताराम यादव, प्रकाश यादव, मोहन राउत, बुलु कापरी, नवल मांझी, संतोष पाल, मुरली पांडे, कुणाल गण,आलोक ठाकुर, प्रभात ठाकुर, समीर कुमार चौधरी, बबलू साह, अजय वर्मा, काकू साह, धन्नजय त्रिवेदी आदि का सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता हैं।

संवाददाता:-बीरबल कुमार दर्वे