देवघर (शहर परिक्रमा)

डिवाईन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य, शिक्षक सहित बच्चे भी कर रहे काँवारियों की सेवा

नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाईन पब्लिक स्कूल (10+2), देवघर द्वारा सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा धाम पहुँचने वाले काँवारियों के बीच फल, शरबत, पानी, चाय व फ़्रूटी आदि का वितरण कर काँवरियों की सेवा की गई। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यालय के छात्र/छात्राओं का सहयोग रहा। बच्चों ने काँवरियों के बीच फल बाँटे, शरबत पिलाई व बोल बम के जयकारों से काँवरियों का उत्साह बढ़ाया। थके हुए व चोटिल काँवारियों के लिए प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था विद्यालय के तरफ से की गई थी।

     विद्यालय के बच्चों व कर्मचारियों के हाथों मरहम पट्टी व स्प्रे आदि कराने के बाद काँवरिये नए जोश व बोल बम के जयकारे के साथ बाबा को जलार्पण करने के लिए आगे बढ़े।

काँवरियों की इस सेवा को सौभाग्य बताते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता किरण ने भगवान शिव से कामना की कि उनका आशीर्वाद विद्यालय परिवार पर सदा बना रहे साथ ही काँवरियों की सेवा में लगे बच्चों पर भगवान शिव की विशेष कृपा हो और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।