देवघर (शहर परिक्रमा)

सड़क हादसे के मृतकों को 1-1 लाख और घायलों को 20-20 हजार

देवघर: आज दिनांक 29.07.25 को सुबह 5.30 बजे राजकीय श्रावणी मेला मे आए श्रद्धालुओं से भरी बस एक गैस सिलेंडर भरे ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 24 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना के बाद झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।

पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्होंने सरकार की तरफ से हर संभव सहायता मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि श्रद्धालुओं के लिए दवा, अस्पताल, पैथोलॉजी फ्री कर दिए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं की इलाज अच्छे से हो सके। आगे उन्होंने कहा कि हम लोग राज्य सरकार से बात कर मृतकों को सहायता राशि भी प्रदान कराएंगे। ज्ञात हो कि आपदा प्रबंधन और बाबा मंदिर से मृतकों को 1 लाख एवं घायलों को से 20 हजार रुपया मदद दिया जा रहा है।

पत्रकारों द्वारा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट के बावत पूछने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि देश उन्हें सीरियस नहीं लेता, आप भी उनकी बातों पर ध्यान मत दीजिये।